Important Posts

Advertisement

अब नए सत्र से एम-शिक्षा एप से ही लगेगी हाजिरी

नए शिक्षण सत्र 2016-17 में शिक्षा विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को एम-शिक्षा एप पर ही हाजिरी लगाना होगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त नीरज दुबे ने जिला शिक्षा अधिकारी आरएल उपाध्याय को कड़े निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि 10 जून तक अनिवार्य रूप से विभाग के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक अधिकारी सभी अधिकारी कर्मचारी एम- शिक्षा एप को डाउनलोड कर लें। साथ ही एजुकेशन पोर्टल पर उनके मोबाइल नंबर अपडेट किए जाएं।

जिले में शिक्षा विभाग के पास 4836 अधिकारी कर्मचारी है। इनमें से मात्र 384 लोगों ने एम- शिक्षा एप डाउनलोड किया है। जबकि इस का उपयोग मात्र 126 लोग कर रहे हैं। लेकिन नए शिक्षण सत्र में सभी अधिकारी कर्मचारियों को इस का उपयोग अनिवार्य रूप से करना होगा। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त नीरज दुबे ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि नए सत्र में इसी एप के जरिए अधिकारी कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति, अवकाश का आवेदन देना तथा विभागीय निर्देश, पे-स्लिप, प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि बताए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सभी अधिकारी कर्मचारी इस एप का उपयोग करें इसकी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी एवं आहरण संवितरण अधिकारियों की होगी। साथ ही उन्होंने विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों के मोबाइल नंबर एज्युकेशन पोर्टल पर अपडेट करने के भी निर्देश दिए हैं।

698 कर्मचारियों के नहीं मोबाइल नंबर

एम- शिक्षा एप को लांच हुए एक वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन अब तक जिले के 698 अधिकारी कर्मचारियों के मोबाइल नंबर एज्युकेशन पोर्टल पर अपडेट नहीं है। जिले के 4836 अधिकारी कर्मचारियों में से सिर्फ 4138 के ही मोबाइल नंबर एज्युकेशन पोर्टल पर अपडेट हैं। शेष नंबरों को शीघ्र अपडेट करने के लिए भी जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।

नए वर्जन में सुविधाजनक आया एम-शिक्षा एप

शिक्षा विभाग द्वारा अपने विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को सुविधाजनक तरीके से पे-स्लिप, प्रशिक्षण आदि कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराने तथा उनकी दैनिक उपस्थिति व अवकाश आवेदन लेने के लिए यह एप्लीकेशन (एप) तैयार किया गया था। साथ ही इस एप के उपयोग में आ रही परेशानियों के लिए सुझाव भी मांगे थे। सुझावों के आधार पर इस एप को ओर भी अपडेट कर नए वर्जन में लांच कर दिया गया है। बावजूद जिले के शिक्षक इसका उपयोग करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Facebook