शासन ने कहा शिकायत निपटाने में एक्सिलेंट लेकर आओ, फार्मूला भी तय
जबलपुर। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर शिकायतकर्ता को संतुष्ट करना होगा। अफसर जिसे जितना जल्दी संतुष्ट करेंगे उन्हें शाबासी भी उतनी मिलेगी। दरअसल सरकार अब सीएम हेल्पलाइन को लेकर अफसरों की परीक्षा लेगी। इसमें उन्हें ग्रेडिंग भी मिलेगी। हर अफसर को एक्सिलेंट लाने की नसीहत दी गई है।
चुनावी माहौल बनने से पहले सरकार आम जनता की शिकायतों को तवज्जो देने में जुट गई है। सीएम हेल्पलाइन पर अभी तक शिकायतकर्ता को जवाब नहीं मिलता था। जो मिले भी वो संतोषजनक नहीं होते थे। इस वजह से योजना का लाभ आम आदमी को नहीं मिल पा रहा था। अब सरकार इस पर और सख्त हो गई है। हर महकमें को शिकायतों पर उचित जवाब देने को कहा गया है। अंदरूनी स्तर पर साफ कहा गया है कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी। शिकायतकर्ता को संतोषजनक जवाब दिया जाए।
कैसी होगी ग्रेडिंग-
उच्च शिक्षा विभाग ने पत्र जारी किया है। इसमें जिलेवार मासिक ग्रेडिंग करने की जानकारी दी गई है। इसमें शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निराकरण करवाने के लिए इस योजना पर जोर दिया है। तीन पैरामीटर बने हैं।
ये हैं पैरामीटर-
ए- एक्सिलेंट
बी-गुड
सी-एवरेज
डी-कमजोर
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC